फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   girl did high voltage drama by climbing the bridge

Jalaun News: पुल पर चढ़ कर युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
girl did high voltage drama by climbing the bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बार बार कूदने की धमकी से पुलिस भी हलकान रही। काफी समझाने के बाद युवती जैसे तैसे मान गई। पुलिस ने देर शाम तक उससे पूछताछ की।

यमुना पुल मौत का केंद्र बन चुका है। स्थानीय तो छोड़े दूरदराज से लोग यहां मौत को चुनने आते है। बुधवार को दोपहर यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जब लोग उसे बचाने जाते तो कूदने की धमकी देने लगती। जिससे लोगों भी पास नहीं जा सके। ड्रामा देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर में लोगों ने एक युवती को अकेला पुल पर टहलता देखा तो शक के आधार पर टोका तो वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और पास आने पर कूदने की धमकी देने लगी। जिस पर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। लड़की के रेलिंग पर खड़े होने की सूचना पर महिला सिपाहियों के साथ मौके पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पहुंच गए। उन्होंने युवती उतरने के लिए कहा तो वह गुस्सा हो गई और पास आने पर कूदने की धमकी देने लगी। काफी देर तक उसने हाईवोल्टेज ड्रामा युवती करती रही। महिला सिपाहियों के समझाने के काफी समय बाद युवती मान गई। नीचे उतरने के तुरंत बाद पुलिस ने युवती को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवती की पहचान उरई निवासी बताया है। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिससे परेशान होकर युवती आत्महत्या करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed