फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganpati Bappa Morya coined by the atmosphere

‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा माहौल

Sun, 27 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 27 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya  coined by the atmosphere
कालपी व कोंच में रविवार को गणेश महोत्सव पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। कालपी में यमुना नदी और कोंच में धनुताल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जयकारा लगाया और डीजे की धुन पर खूब थिरके।
विज्ञापन


 शोभायात्रा में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के उद्घोष से समूचा माहौल गूंज रहा था। कुल मिलाकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बा कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा में फूलबाग एवं मैहर रोड में अलग-अलग स्थानों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं।
विज्ञापन


सप्ताह भर से गणेश पंडालों में भजन, महा आरती का कार्यक्रम जारी था। रविवार को गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए यमुना नदी पर पहुंचकर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ जयकारे के साथ प्रतिमाओं को पवित्र यमुना के जल में विसर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोपाल चतुर्वेदी, रानू तिवारी, निर्मल, अमित पांडेय, पंकज मिश्रा, पप्पू, रामप्रकाश, रंजीत, राजेश, मनोज, मीना गोयल, पारस पुरवार, लाला, रामशंकर, रेनू मिश्रा, सीता द्विवेदी, मालती द्विवेदी, उर्मिला खन्ना आदि मौजूद रहीं।
उधर, कोंच में रामकुंड के गणपति की विदाई के साथ ही रविवार को कोंच के गणेश महोत्सव का समापन हो गया।

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। बाद में धनुताल में विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। कोंच में स्थापित तीन दर्जन गणेश प्रतिमाओं का एकादशी को ही धनुताल में विसर्जन कर दिया गया था।


पर रामकुंड पर प्रतिष्ठित गजानन के महत्व को देखते हुए इन्हें रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जित किया गया। 

शोभायात्रा नईबस्ती, रामगंज, चौकी तिराहा, चंदकुआ, गांधीनगर, नक्टीमाता, रामलला मंदिर से होती हुई धनुताल पहुंची, जहां आरती पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ जल में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर सुनीलकांत तिवारी, अवनीश कौशिक, संजीव गुर्जर,  अंकित अग्रवाल, विकास गोयल, रामू लोहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed