{"_id":"636bf39b31402a203938c814","slug":"gangal-ka-aayojan-orai-news-knp7274723115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में बराबरी पर छूटी एक लाख रुपये की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में बराबरी पर छूटी एक लाख रुपये की कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (जालौन)। शंकरपुर गांव में आयोजित दंगल में गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मेरठ एवं अन्य राज्यों से आए पहलवानों के बीच 25 मुकाबले हुए। आगरा से आए रवि और दतिया के विश्वजीत के बीच एक लाख की कुश्ती हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल में पहली कुश्ती वाराणसी के श्यामसुंदर और मथुरा के हैप्पी के बीच हुई। इसमें श्याम सुंदर ने हैप्पी को चित कर दिया। फिरोजाबाद के नीरज ने रसूलपुर के सूर्य को पटकनी दी। टिकरी के बृजेश ने आगरा के बिरजू को चित कर दिया। धराना के विकास ने भदेख के सत्येंद्र को हराया। दंगल में 25 मुकाबले हुए, जिसमें 14 मुकाबलों में हार-जीत हुई। 11 मुकाबले बराबरी पर छूटे। आगरा से आए स्टंट बाज मोनू ने जमकर तालियां बटोरीं।
रेफरी की भूमिका मनोज चौबे व परशुराम पाल ने निभाई। कार्यक्रम में समाजसेवी आदित्य शुक्ला ने कहा कि युवाओं को शारीरिक व्यायाम वाले खेलों को जरूर खेलना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीष शुक्ला, अभिनय कुमार, ऋषि वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।