फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gang rape of a minor by calling from home

Jalaun News: घर से बुलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 15 Apr 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of a minor by calling from home
कालपी। घर से बुलाकर नाबालिग के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। रात में जब किशोरी घर पहुंची तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई, पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तीन युवकों और एक महिला पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार को चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में गए थे, इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, इसी दौरान एक लड़की घर पर आई और कहा कि तुम्हारी बड़ी मम्मी ने तुमको बुलाया है। जब वह वहां गई तो उन्होंने बुलाने से इन्कार किया। कर दिया। घर वापस लौटने के दौरान गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ घर के कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसी घर की एक महिला ने नाबालिग को हिदायत देते हुए कहा कि अगर तुमने किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। रात में पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर दी। कालपी सीओ देवेंद्र पचौरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed