फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gandhi peace message patriotism fueled the imagination of the office visit

गांधी शातिं संदेश पद यात्रा जगा रही देशभक्ति की अलख

Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gandhi peace message patriotism fueled the imagination of the office visit
देश के बहुचर्चित जवाहरलाल नेहरू यूनीवर्सिटी प्रकरण से अखिल भारतीय
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वारिस परिवार कमेटी खासी आहत है। कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम स्मृति दिवस 28 फरवरी से महात्मा गांधी ज्योति एवं शांति संदेश पद यात्रा उरई से

शुरू की है। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कुंवर रणवीर सिंह के नेतृत्व में यात्रा मंगलवार को रेलगाड़ी से कोंच पहुंची। तहसील पहुंची यात्रा के अगुवा रणवीर सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद सभा में जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। कहा कि राहुल ने कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास दागदार करने का काम किया है। वह अपने पूर्वजों के बलिदानों को भुला बैठे हैैं और उन देशद्राहियों जिन्होंने जेएनयू में पाकिस्तान समर्थक व भारत विरोधी नारे लगाए,

आतंकी अफजल को महिमा मंडित किया, का पक्ष लेकर वोटों की घटिया राजनीति कर रहे हैं। यह देश लाखों कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ ह। इसे खंडित करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताते हुये कहा कि देश विरोधी

ताकतों के खिलाफ देश के नौजवानों को संदेश देने के लिए वह निकले हैं ताकि देशभक्त युवा ऐसी राष्ट्रद्रोही ताकतों का मुकाबला कर सकें। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर तहसीलदार जितेंद्रपाल, कोतवाली के दरोगा दिनेश यादव, राजेन्द्र द्विवेदी, रवीन्द्रकुमार

त्रिपाठी, राजवीर सिंह सहित तमाम नगर के लोगों ने गांधी ज्योति की अगवानी की। तहसीलदार ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन, उप्र प्रभारी महिला कु. सुरभि खरे,

उत्तरप्रदेश महिला अध्यक्ष प्रेमकुमारी, नगर अध्यक्ष जालौन डॉ. चंद्रशेखर गिरि, शीला गिरि उरई, मोहित पालीवाल, मानसिंह राजपूत, गौरीशंकर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed