फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Friendship on Facebook, now the pressure of marriage is building

फेसबुक पर दोस्ती, अब बना रहा शादी का दबाव

Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook, now the pressure of marriage is building
जालौन। एक युवक ने पहले युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। उसको नौकरी दिलवाने के बहाने शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र बनवा लिए। अब वह शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री के साथ शांति नगर उरई निवासी सौरभ सुमन ने दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे। विश्वास में आकर पुत्री ने उन्हें शैक्षिक प्रमाण पत्र और फोटो दे दिए।
विज्ञापन

उक्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों और फोटोग्राफ्स का दुरुपयोग कर युवक ने आर्य समाज का फर्जी विवाह प्रमाण पत्र तैयार करा लिया। उनकी पुत्री पर विवाह करने का दबाव बनाने लगा। जब पुत्री ने विवाह से इंकार किया तो उसकी फोटो आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते उनकी पुत्री तनाव में रहने लगी। जब उन्होंने पुत्री से तनाव का कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई। पुत्री के बताने के बाद पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed