फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Friend became an enemy of Virendra's life

दोस्त ही बन गया वीरेंद्र की जान का दुश्मन

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friend became an enemy of Virendra's life
घर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
उरई। नया पाठकपुरा में दूध विक्रेता वीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी मुन्ना विश्वकर्मा के खिलाफ गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल वीरेंद्र के परिजन हत्या की सटीक वजह नहीं बता सके हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि वीरेंद्र और हत्यारोपी मुन्ना गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन

नया पाठकपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (50) पर शुक्रवार की रात पड़ोसी मुन्ना विश्वकर्मा ने बैट से हमला कर घायल कर दिया था। बाद में इलाज के लिए झांसी ले जाते वक्त वीरेंद्र की मौत हो गई थी। वारदात के बाद हत्यारोपी मुन्ना घटनास्थल पर बैट फेंककर भाग गया था। वीरेंद्र के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात जब घर पर कोई नहीं था, तभी मुन्ना ने उसके भाई की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह उसे नहीं मालूम है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग व लेनदेन के विवाद के बिन्दु पर जांच की जा रही है। हत्यारोपी की तलाश में उसके नाते, रिश्तेदारों व साथियों के घर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्नी की हो चुकी मौत
वीरेंद्र की पत्नी तुलसा की 15-16 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वीरेंद्र की मौत के बाद परिवार में बेटा दीपक (22) और बेटी ज्योति (17) बचे हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी में घटनास्थल मुन्ना का घर ही दिखाया है। इलाकाई लोगों के मुताबिक वीरेंद्र और मुन्ना पड़ोसी होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी थे। फिर दोनों में ऐसी कौन सी बात पर दुश्मनी हो गई कि मुन्ना ने वीरेंद्र की जान ही ले ली।

मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो

मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed