Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four shops burnt to ashes in fire, cylinder exploded

Jalaun News: आग से चार दुकानें जलकर राख, सिलिंडर फटा

Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four shops burnt to ashes in fire, cylinder exploded
उरई। अज्ञात कारणों के चलते देर रात अस्थायी चार दुकानों में आग लग गई। इससे एक दुकान में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों के बाहर आए तो जलती दुकानें देखकर दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानों के पास ही पेट्रोल पंप भी था। इससे लोगों में खलबली मची रही। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बनी टट्टर की चार दुकानों में रविवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से रामजी की दुकान में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए और दमकल कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

आग से राजकुमार की पानी पूरी की दुकान, रामजी की छोला भटूरे की दुकान व फखरुद्दीन की सब्जी की दुकान व एक हेयर कटिंग की दुकान में आग से जल गई। जबकि पास में ही स्थित गिरीश कुमार की दुकान जलने से बच गई। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की ऊंची लपटे देख पास ही स्थित पेट्रोल टैंक पर मौजूद लोगों में भी खलबली मची रही। चारों दुकानों का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed