फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four people including a woman created a ruckus at a wedding ceremony, report

Jalaun News: शादी समारोह में महिला समेत चार ने किया हंगामा, रिपोर्ट

Mon, 12 May 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman created a ruckus at a wedding ceremony, report
जालौन। शादी समारोह में रंगबाजी को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत चार लोगों ने घर के बाहर खाना खा रहे युवक और उसके मित्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी सूर्यांश सोनी ने पुलिस को बताया कि उसके घर बड़े भाई की शादी का आयोजन चल रहा था। घर में शादी की खुशियों का माहौल था। शनिवार की देर शाम अचानक अफरातफरी मच गई जब वहां मोहल्ले के ही रिषभ, आवास विकास कॉलोनी निवासी सागर, हिरदेशाह निवासी प्रियांक और उनके साथ आई महिला संध्या घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर घर के बाहर लगे खाने के स्टॉल के पास रखे पानी के कंटेनरों को लात मारकर गिरा दिया। जब उन्होंने उनसे ऐसा करने का कारण पूछा तो अभद्रता करने लगे। मना किया तो चारों ने मिलकर उसे और दोस्त ध्रुव को लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed