फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four OCB machines were replaced, 55 villages will get convenience

Jalaun News: बदली गईं चार ओसीबी मशीनें, 55 गांवों को मिलेगी सहूलियत

Wed, 12 Jun 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four OCB machines were replaced, 55 villages will get convenience
उरई /एट। एट बिजली घर में सालों से लगी जर्जर चार ओसीबी मशीन को बदला गया। जिनसे सप्लाई देना विभाग को मुश्किल लग रहा था। रोजाना फाल्टों से विभाग भी परेशान था। ओसीबी मशीन बदलने के समय सप्लाई भी बंद रही। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। देर शाम को सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में बने बिजली घर में लगी चार ओसीबी मशीनों को आखिरकार बदल ही दिया गया। मशीनें एक महीने पहले आ गई थीं। गर्मी अधिक होने के कारण विभाग को एक महीने मशीन बदलने के लिए इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को मशीनों को बदलने के लिए सुबह आठ बजे से काम शुरू हुआ। मशीन बदलने के दौरान नौ फीडर बंद रहे। इससे करीब 55 गांवों को सप्लाई नहीं मिल पाई। लेकिन मशीन बदलने से सभी को सहूलियत मिली है। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि मशीन पुरानी होने के कारण रोज ट्रिपिंग होती थी। इससे सप्लाई देने में काफी परेशानी आ रही थी। नई मशीन मिलने से सप्लाई देेने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



बदले जाएंगे दो जर्जर पोल, बंद रहेगी सप्लाई
उरई। बिजली घर और कोतवाली के पास जर्जर पोल लगे हैं। इन्हें बदलने के लिए बुधवार को विभाग काम करेगा। जिसके चलते सप्लाई बंद रहेगी। जेई गौरव कुमार ने बताया कि बिजली घर के पास कई सालों से जर्जर पोल लगा है। जिससे हादसे का भी खतरा बना हुआ है। यही स्थिति कोतवाली के पास शौचालय के सामने पोल की है। उसे बदलने के लिए आज सुबह नौ बजे से काम शुरू होगा, जो 11 बजे तक चलेगा। बताया कि एक नंबर, पांच नंबर,जजी फीडर बंद रहेगा। इसमें राजेंद्र नगर, जिला न्यायालय, तिलक नगर, स्टेशन रोड पर सप्लाई नहीं आएगी। 11 बजे के बाद सप्लाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करवाया सैलरी नहीं देने का लगाया आरोप
उरई। सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुुए मिथलेश सोनी ने आरोप लगाया कि उनके बीस हजार रुपये लेकर एक अक्तूबर 2023 को ठेकेदार ने एक जेई के पास संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात किया गया। उनसे कहा गया कि आपको कालपी रोड पर स्थित बिजली घर में काम करना है। लेकिन उनसे दो महीने कोई काम नहीं करवाया गया। दिसबंर, जनवरी माह की उनकी सैलरी आ गई। इसके बाद उन्हें अप्रैल माह में एक जेई के यहां पर काम करने के लिए कहा गया। वहां भी दो महीने काम किया। उन्होंने जब सैलरी के लिए जेई से कहा तो उन्होंने ठेकेदार से सैलरी लेने के लिए कहा। जब ठेकेदार से सैलरी के लिए कहा गया तो ठेकेदार ने सैलरी देने से मना कर दिया। जबकि उससे दो माह का काम भी करवा लिया गया। शिकायतकर्ता ने जांच कर सैलरी दिलाने और कार्रवाई की मांग की।

अभियान चलाकर काटे गए 30 बकायेदारों के कनेक्शन
कालपी। नगर में बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान रावगंज, मनीगंज, दमदमा, मिर्जा मंडी, गणेशगंज में चला। इसमें बिजली कर्मचारियों ने 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। जिन पर पांच हजार रुपये से अधिक का बकाया था। एसडीओ आदर्श राज ने बताया कि नगर में अब चोरी रोकने और बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। मंगलवार से अभियान की शुरूआत हुई।



बिजली समस्या पर एसडीओ और जेई को करें सीधे कॉल
उरई। बिजली विभाग की कटौती के बाद कर्मचारियों कॉल नहीं उठाते थे। इससे उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी थी। इसे लेकर डीएम ने सभी एसडीओ और जेई के नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने सभी के नंबर सार्वजनिक किए। बताया कि किसी भी तरह की समस्या पर अब सभी कर्मचारी तुरंत कॉल उठाएंगे। बिजली आपूर्ति की क्या स्थिति है, इससे अवगत कराएंगे।
जगह पद नाम नंबर
प्रथम वितरण प्रथम अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ 9415909400
टाउन प्रथम एसडीओ ऋषभ राजपूत 9415909404
टाउन द्वितीय एसडीओ गौरव कुमार 9415090599
ग्रामीण एसडीओ सूरज सोनी 8004912533
कोंच एसडीओ अनिरुद्ध मौर्य 9415909401
कालपी रोड बिजली घर जेई गौरव कुमार 8004914382
कालपी रोड बिजली घर जेई मुकुल वर्मा 8004912541
राहिया बिजली घर जेई इसरार अहमद 9794412041
कोंच नाका, जालौन चुंगी बिजली घर जेई सुमित साहू 8004912540
करमेर रोड जेई संतोष कुमार 80004912544
एट, हरदोई, औंता बिजली घर जेई जगदीश वर्मा 8004912544
कुसमिलिया, आटा, जेई बृजेंद्र पाल 9005866429
कुकरगांव, पिंडारी जेई राहुल साहू 8004914383
कोंच प्रथम, नदीगांव जेई अमन पांडेय 8004912538
कोंच द्वितीय, कैलिया जेई अंकित साहनी 8004912537
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed