फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four injured in collision between DCM and car

Jalaun News: डीसीएम व कार की भिड़ंत में चार घायल

Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between DCM and car
फाटो 04: हादसे में क्षतिग्रस्त कार का अगला हिस्सा। स्रोत -राहगीर
जालौन। कोंच रोड पर बुधवार देर रात डीसीएम व कार में आमने सामने टक्कर होने से कार सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात करीब एक बजे एक कार कोंच की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से एक डीसीएम मटर लादकर जालौन की ओर आ रही थी। कोंच रोड पर देवरी और उदोतपुरा के बीच दोनों वाहन आमने सामने आ गए और उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा निवासी कार सवार सुमित, सौरभ, सुनील व वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोगों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed