फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four arrested for making objectionable remarks about the community in a WhatsApp group.

Jalaun News: व्हाट्सएप ग्रुप में समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, चार गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for making objectionable remarks about the community in a WhatsApp group.
माधौगढ़। कासिमपुर ग्राम पंचायत से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप में कुशवाहा-मौर्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराजगी फैल गई। मामले में गोहन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर रहावली नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। जानकारी होने पर समाज के लोगों ने मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा के नेतृत्व में थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मामले में मनोज सेंगर, राजेंद्र सेंगर, अभिषेक सेंगर और अमित उर्फ गोल्डी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात चारों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed