फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four Anna cattle were cut from Kanpur passenger

कानपुर पैसेंजर से कटे अन्ना मवेशी, चार ट्रेनें हुई प्रभावित

Mon, 25 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four Anna cattle were cut from Kanpur passenger
करमेर रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रेन - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। ट्रेन संचालन के लिए मुसीबत बने अन्ना मवेशियों ने रविवार को भी चार यात्री ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। ट्रैक पर आए चार अन्ना मवेशियों की पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से कटकर मौत हो गई। जिस कारण पैसेंजर करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर नंबर 51804 से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा उरई सेक्शन स्थित करमेर रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिससे चार मवेशी कट गए। कुछ मवेशी टक्कर के बाद उछलकर ट्रैक से दूर जा गिरे, दो मवेशी ट्रैक पर ही पड़े रहे। इससे ट्रेन करीब दस मिनट खड़ी रही। बाद में ट्रेन चालक ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एसपी मिश्रा को वायरलेस से सूचना दी। उन्होंने कालिंग आन सिग्नल देकर ट्रेन को आगे बढ़वाया।
विज्ञापन

इसके बाद मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12107, पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15030, झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51803 को सतर्कता आदेश देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बाद में इंजीनियरिंग विभाग को सूचना दी गई। ट्रैकमैनों ने ट्रैक से अन्ना मवेशी हटाए। इसके चलते 11.30 बजे से 1.30 बजे तक करीब दो घंटे से ज्यादा यातायात प्रभावित हुआ। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सूचना के बाद ट्रेनों को काशन आर्डर देकर रवाना किया गया। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed