फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four accused arrested with 10 stolen batteries

Jalaun News: चोरी की 10 बैटरी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with 10 stolen batteries
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
उरई। चोरी की 10 बैटरी के साथ कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और तमंचा बरामद किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर और डकोर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम बूथ से बैटरी की चोरी की घटनाएं बढ़ गईं थीं। इस पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि झांसी रोड स्थित एक स्कूल के पास चार लोग बैटरियों को बेचने की फिराक में बैठे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी छोटू सिद्दीकी, तिलक नगर निवासी गुलशाद अंसारी, एहतिशाम अंसारी और बल्लभ नगर निवासी नसीम अंसारी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10 बैटरियां व एक तमंचा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह एटीएम बूथ में घुसकर बैटरी चोरी करते थे और सभी को एकत्र कर उन्हें बेच देते थे। तीन बैटरी अजनारी रोड पर बने हिताची के एटीएम बूथ से, छह बैटरियां बघौरा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से और एक बैटरी डकोर के शाखा भवन के इंडियन बैंक के एटीएम बूथ से ताला तोड़कर चोरी की थी।

बताया कि तमंचा लोगों को डराने के लिए रखते थे। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू के खिलाफ गाजियाबाद और जालौन में चार मामले दर्ज हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed