फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four accidents in a single night on the expressway, truck helper died

Jalaun News: एक्सप्रेसवे पर एक ही रात में चार हादसे, ट्रक हेल्पर की मौत

Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four accidents in a single night on the expressway, truck helper died
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक चार हादसे होने से खलबली मच गई। हादसे में एक हेल्पर की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्रेन की मदद से सभी वाहनों को एक्सप्रेस से हटाया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सहाव गांव के पास एक ट्रक सर्विस लेन के पास खड़ा था, तभी झांसी की ओर से औरैया की तरफ जा रहा ट्रक सोमवार देर रात डेढ़ बजे खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में ट्रक में सवार झांसी जिले के समथर मगरोदा निवासी चालक राघवेंद्र (32), रमाकांत (36) व हेल्पर झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव निवासी अंकित (30) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। घायल राघवेंद्र व रमाकांत को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब तीन बजे एक और हादसा हुआ, जिसमें झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने आगे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर झांसी जिले के मोरकला निवासी गौरव घायल हो गया। इसी ट्रक में पीछे से एक और ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें चालक एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी राजू (38) घायल हो गया। एक साथ हुए हादसे से एक्सप्रेसवे पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक्सप्रेसवे की टीम पहुंची। हादसों में क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी से हटाए जाने पर काम चल रहा था, तभी औरैया की ओर से आ रहे ट्रक ने जेसीबी में टक्कर मार दी। जेसीबी में टक्कर लगते ही जेसीबी आगे खड़ी कार से जा टकराई। इस हादसे में एक्सप्रेस वे के कर्मचारी और कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक चालक उन्नाव जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गौरीखेड़ा निवासी सोनू (28) घायल हो गया। सीओ रामसिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed