फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Forum began with worship furnishings

मंच पूजन के साथ ही शुरू हो गई साज सज्जा

Sat, 26 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 26 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Forum began with worship furnishings
कोंच की 163 वर्ष प्राचीन रामलीला सात अक्तूबर से शुरू होगी। शुक्रवार को रामलीला के मंचन के लिए मंच पूजन किया गया। इसी के साथ रंगमंच साज-सज्जा का काम शुरू हो गया। रामलीला के संचालन की बागडोर श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा के पास है। मालूम हो कि इस रामलीला की धूम दूर-दूर तक है।
विज्ञापन


रामलीला के मंचन में जाने माने कलाकारों का अभिनय देखने आसपास के जिलों से भी लोग आते हैं। रामलीला महोत्सव के लिए शुक्रवार को मंच संरक्षक पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के आचार्यत्व में पं. लल्लूराम मिश्रा ने मंच पूजन कराया। इस दौरान वेद मंत्रोच्चारण से समूचा माहौल गूंज उठा। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आ रहा था।
विज्ञापन


मंच पूजन के साथ ही सीनरी विभाग ने मंच सज्जा का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस मौके रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, मंत्री सतीश राठौर, धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, एक्टर विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी के अलावा चंद्रशेखर पालीवाल, संतोष तिवारी,  नितिन अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed