फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former CMO becomes victim of cyber fraud

Jalaun News: पूर्व सीएमओ साइबर ठगी के शिकार

Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former CMO becomes victim of cyber fraud
जालौन। पत्नी के इलाज के लिए कानपुर अस्पताल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर साइबर ठगों ने पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एम.पी. सिंह को ठगी का शिकार बना लिया। मंगलवार को पीड़ित डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार हैं और उनका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने अस्पताल के ऑनलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां से उन्हें एक अन्य नंबर दिया गया। उस व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पेमेंट पर एक रुपये भेजना होगा। डॉ. सिंह ने बताए अनुसार एक रुपये भेजे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद युवक ने उन्हें एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जब उन्होंने एप डाउनलोड कर फिर से एक रुपया भेजा तो चार दिन बाद उनके खाते से 99 हजार 999 रुपये गायब हो गए। जब बैंक से मैसेज आया तो उन्होंने छानबीन की। ठग ने खुद का नाम मनीष बताया था, पर अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।पुलिस ने पूर्व सीएमओ की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed