फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Forced to drink contaminated water, rural

दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Mon, 26 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 26 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Forced to drink contaminated water, rural
गंदगी के बीच लीकेज पाइप लाइन की जानकारी देता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक डकोर क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद इन दिनों लोग दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। गांव में कई जगहों पर ध्वस्त पाइप लाइन लोगों को बीमारी बांट रही है। इससे लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की गई।  जल संस्थान के ग्रामीणों को स्वच्छ पानी देने के दावों के
विज्ञापन


बीच व्यवस्थाएं शून्य नजर आती हैं। सप्लाई लाइन कई जगहों पर ध्वस्त हो चुकी है। इससे आस पास का गंदा और दूषित पानी इस पाइप लाइन से रिस कर सप्लाई लाइन के साथ घरों में आपूर्ति हो रहा है। इसके पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं, इस संदर्भ में शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही नहीं, मुहम्मदाबाद में
विज्ञापन


स्थापित दो ट्यूबवेल और दो पानी की टंकियां हैं। इनमें ब्लीचिंग पाउडर नाम मात्र के लिए डाला जाता है। वहीं, इस ब्लीचिंग पाउडर को मिक्स करने के लिए लगाई गई इलेक्ट्रिक मशीन
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग नौ वर्षों से खराब पड़ी है। जब इस संबंध में यहां तैनात ऑपरेटर से पूछा गया तो उसने बताया कि जितनी ब्लीचिंग मिली थी, उसका उपयोग हो गया है। खत्म होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।


बोले जिम्मेदार...
गांव में जहां-जहां लीकेज हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद शीघ्र ही दुरुस्तीकरण कराया जाएगा। ब्लीचिंग पाउडर की कमी है तो इसे प्रमुखता मुहैया कराया जाएगा। ताकि दूषित पानी की आपूर्ति न हो सके।
            शशि गुप्ता, जेई-जल संस्थान उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed