{"_id":"d298237bdcf2c123c409551f43ec1319","slug":"follow-the-rules-avoid-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन करें, हादसों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन करें, हादसों से बचें
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की जानकारी न होने से आए दिन सड़क हादसाें में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। कई अपंग हो जाते हैं। ऐसे में वाहन चलाने वालाें को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि वह हादसाें से बच सकें। यह बात डीएम ने कोतवाली परिसर के बाहर आयोजित यातायात माह के उद्घाटन अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
इसके पूर्व डीएम रामगणेश व एसपी एन. कोलांची ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि यातायात नियमाें के पालन से सभी सुरक्षित रहते हैं।
अधिक रफ्तार व शराब सेवन या फिर मोबाइल पर बात करने के कारण हादसे हो रहे हैं। एक माह तक अभियान चलाकर ऐेसे लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह तक यातायात पुलिस जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगाें को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ यातायात जंगबहादुर यादव ने माह भर चलने वाले कार्यक्रमाें पर प्रकाश डाला। समारोह की संचालन युद्धवीर कंथरिया व अजय इटौंदिया ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कई सुझाव भी दिए जिसमेें माहिल तालाब के पास बने चबूतरों को तोड़कर सड़क नाली बनवाने का सुझाव अहम था।
इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, अशोक होतवानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, डा. दिलीप सेठ, ममता स्वर्णकार, मैराज सिद्दीकी, एससी कादरी, बावूराम कौशल, लक्ष्मण दास बबानी के अलावा शहर कोतवाल आलोक सक्सेना, यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार उमराव, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।