फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fog was commanded by the break of trains

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 30 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 30 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fog was commanded by the break of trains
उरई स्टेशन पर खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
सुबह घने कोहरे और शीतलहर से शुक्रवार को आम जीवन अस्तव्यस्त नजर आया। वहीं, कोहरे की धुंध से कई ट्रेन्स लेट होते हुए स्टेशन पर पहुंची। वहीं, झांसी-कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस रद्द की गयी जिसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।    शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। घने कोहरे के चलते रेलवे
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं या फिर एक दिन बाद आईं। इसमेें झांसी की ओर जाने वाली छपरा मेल को गुरुवार को शाम 4:15  बजे आना था लेकिन ये दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे उरई स्टेशन पर आई। इसी तरह उरई स्टेशन से होकर कानपुर-झांसी के लिए जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 4 घंटे देरी से चलती
विज्ञापन


रहीं। झांसी की ओर रेल आवागमन में कानपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे उरई स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह कानपुर बल्साड़ ट्रेन निर्धारित समय 9:55 बजे से एक घंटा लेट सुबह 10:55 बजे उरई स्टेशन आई। गोरखपुर लोकमान्य तिलक अपने निर्धारित समय सुबह 7 बजे के बाद कुछ घंटे लेट होकर 11:40 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई आई। कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे से पौने दो घंटा लेट होकर सुबह 7 बजे आई। वहीं, झांसी-कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस रद्द की गई। इसी तरह,


कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों की स्थिति में लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जानी वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय 7 बजे से लेट होकर 9:40 पर स्टेशन पहुंची। पुष्पक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे से लेट होकर 5:45 बजे उरई पहुंची। इसी तरह राप्ती सागर एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे से 7:45 पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed