फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flour mill cracked in Jalaun, middle aged died

जालौन में आटा चक्की फटी, अधेड़ की मौत

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flour mill cracked in Jalaun, middle aged died
मृतक राम प्रकाश शुक्ला फाइल फोटो - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुरा। घरेलू आटा चक्की ठीक करते समय फट गई। जिससे अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा का कहना है उन्हेें कोई सूचना इस बारे में नहीं दी गई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी रामप्रकाश शुक्ला 58 पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप शुक्ला रविवार की दोपहर दो बजे ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की चालू करके देख रहे थे। उसी दौरान तेज धमाके के साथ चक्की फट गई। चक्की में लगे पत्थर टूटकर रामप्रकाश के सीने व सिर से टकराए। जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर पीएसची रामपुरा पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया वह खेती पशुपालन करके घर का खर्च चलाते थे। घर के गेहू व जानवरों के दोनों के पिसाई के लिए उन्होंने ट्रैक्टर में आटा चक्की लगा रखी थी। चक्की पिछले कई माह से बंद पड़ी थी। रविवार को चक्की ठीक करते समय यह हादसा हो गया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed