{"_id":"587e53b04f1c1bda30efee05","slug":"fledged-band-came-out-with-the-kalash-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहर में निकलती कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीबांके बिहारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा मंगलवार को कथा स्थल नेहरू बाल मंदिर अंबेडकर चौराहा से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा ने शहर के मंदिरों का भ्रमण किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शहर के अंबेडकर चौराहा पर 25 जनवरी तक
किया जा रहा है। मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की भक्ति संगीत पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। यात्रा में सबसे आगे डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव पत्नी
कल्पना श्रीवास्तव के साथ श्रीमद्भागवत पुराण सिर पर धारण किए हुए चल रहे थे। कथा स्थल पर वृंदावन से आए कथावाचक पुरुषोत्तम शरण शास्त्री व उनके साथियों ने कलश स्थापना विधि विधान से किया। इस मौके पर दिनेश श्रीवास्तव, रविकांत, गौरव, राजू श्रीवास्तव, कृतिका, रीता, सुरभि, सुनीता गुर्जर, रश्मि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।