Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five meritorious students selected for district level quiz

Jalaun News: क्विज में पांच मेधावी जिला स्तर के लिए चयनित

Sat, 06 Dec 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five meritorious students selected for district level quiz
फोटो-10-क्विज प्रतियोगिता के सम्मानित बच्चे व अतिथि। स्रोत-विभाग
माधौगढ़। सरस्वती ज्ञान मंदिर माधौगढ़ में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद रागिनी सेंगर, कामिनी, अंशिका, यश कुमार, अनुष्का चौधरी को जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। परीक्षा में शामिल व चयनित सभी बच्चों को मोमेंटो, साइंस किट, स्टेशनरी और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने कहा कि बच्चों को विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने, शिक्षकों को बच्चों के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने वैज्ञानिक नवाचार के लिए अधिक से अधिक मौके देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह यादव, प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह भदौरिया, एआरपी योगेश कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, अमित गुप्ता ,देवेंद्र सिंह, अवनीश,योगेंद्र सिंह, अवधेश भदौरिया, ब्रजकिशोर सिंह, प्राची गुप्ता, सोनम सिंह, आयुषी मिश्रा, विवेक पाल, रोहित कुमार, अभिषेक सक्सेना, आकाश गहोई, साधना मिश्रा, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed