{"_id":"6669f42785ac12fddb06e2d6","slug":"five-hour-mega-block-many-trains-including-pune-express-stuck-orai-news-c-224-1-ka11004-115856-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच घंटे का मेगा ब्लॉक, पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच घंटे का मेगा ब्लॉक, पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी सेक्शन में ट्रैक मेंटीनेंस के लिए पांच घंटा 20 मिनट का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसमें झांसी की ओर से आने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों को रोककर चलाया गया। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
बुधवार को उरई सरसोकी सेक्शन के राहिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया निर्माण के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5:20 बजे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसमें पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12103 पुणे एक्सप्रेस को स्टेशन पर दोपहर 12. 22 बजे से 2.18 बजे तक दो घंटे रोककर चलाया। ग्वालियर से बरौनी ट्रेन नंबर 11123 को 30 मिनट, चेन्नई से लखनऊ ट्रेन नंबर 16093 चेन्नई एक्सप्रेस को 30 मिनट, गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस को आटा आता स्टेशन पर रोककर चलाया गया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को उरई स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
बोले यात्री
पुणे से लखनऊ जा रहे गोंडा निवासी शकील अहमद ने बताया कि वह पुणे में कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने अपना रिजर्वेशन कर रखा था। वह बकरीद त्योहार पर घर जा रहे हैं। लखनऊ देरी से पहुंचने पर गोंडा के लिए ट्रेन मिलना मुश्किल हो गया है। बलरामपुर निवासी रामशरण सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार सहित गांव जा रहे हैं। ट्रेन के लेट होने की वजह से उनको बलरामपुर के लिए लखनऊ से बस मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि ट्रेन पहुंचने रात हो जाएगी। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर ठंडा पानी नहीं मिला। उन्हें बोतल खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन मरम्मत का काम समय-समय पर करता रहता है। जिससे ट्रेन संचालन में दिक्कत न हो। काम समाप्त होते ही यात्रियों को सहूलियत होगी।