{"_id":"68cdb2d78131dda1400fae50","slug":"five-goats-died-and-an-old-man-was-scorched-by-lightning-orai-news-c-224-1-ori1005-134813-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली गिरने से पांच बकरियां मरीं, वृद्ध झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली गिरने से पांच बकरियां मरीं, वृद्ध झुलसा
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के संदी गांव में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बाद बिजली गिर गई। इससे उसकी चपेट में आने से पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ के नीचे खड़ा वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी नफीस (60) गांव से आधा किलोमीटर दूरी पर बकरियों को खेत की ओर चराने गए थे। अचानक बारिश होने लगी तो वह बचने के लिए बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इससे पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। नफीस गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली गिरने की तेज आवाज से आसपास मौजूद लोग नफीस के पास पहुंचे तो वह बेसुध पड़े थे। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मोहम्मद शहीद की तीन बकरियां नफीस के पास खड़ी थीं। दो बकरियां नफीस की थीं। पांचों की मौके पर ही मौत हुई है। तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।