{"_id":"6192a48ca89cb8363d2ff294","slug":"fire-orai-news-knp664187956","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज सिलिंडर से लगी आग, वृद्धा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज सिलिंडर से लगी आग, वृद्धा झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बा स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद में सोमवार की सुबह लीकेज रसोई गैस सिलिंडर से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर खाना पका रही वृद्धा झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी रन्नो साहू (65) सोमवार की सुबह घर में खाना पका रही थी, तभी अचानक सिलिंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख कर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
मोहल्ले के लोगों ने महिला को बाहर निकाल आग पर काबू पाया। झुलसी वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आग से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि सिलिंडर फटा नहीं, इससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि वृद्धा घर में अकेले रहती है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि महिला मामूली रूप से झुलसी है, इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।