{"_id":"648a0ee977e750663e03e959","slug":"fire-in-man-power-panel-board-of-district-hospital-power-failure-orai-news-c-12-1-286702-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिला अस्पताल के मैन पावर पैनल बोर्ड में लगी आग, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिला अस्पताल के मैन पावर पैनल बोर्ड में लगी आग, बिजली गुल
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल का ट्रांसफार्मर और मैन पावर बोर्ड लोड नहीं झेल पाया। मैन पावर पैनल बोर्ड की 440 वॉट की मैन केबल में आग लग गई। जिसकी वजह से जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जिला अस्पताल में उस वक्त रक्तदान शिविर के लिए भीड़ लगी थी। भीषण गर्मी में लोगों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि जेनरेटर चलाकर बिजली सप्लाई चालू की गई लेकिन अधिकांश एसी न चलने के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के पावर सप्लाई सेंटर में पावर हाउस में ओवरलोड के चलते पावर सप्लाई केबल में आग लग गई। जिससे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। पैथालाजी समेत ओपीडी और ब्लड बैंक समेत सभी कार्यालयो की बिजली चली गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई। बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया। कुछ देर में डीएम के आने की भी सूचना मिली।
इस पर सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। बिजली आपरेटर ने जेनरेटर से सप्लाई चालू की। हालांकि कई जगह पूरी तरह से सप्लाई शुरु न होने पर समस्या रही। ठेकेदार को बुलाकर केबल बदलवाने के निर्देश दिए गए। सीएमएस ने बताया कि बिजली सप्लाई ठीक कराने के लिए ठेकेदार को कह दिया गया है। जल्द सप्लाई दुरुस्त कर दी जाएगी।