{"_id":"5e41a4b98ebc3ee5eb14c83e","slug":"fire-in-main-transformer-due-to-fault-power-failure-of-many-villages-orai-news-knp5438248144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से मुख्य ट्रांसफार्मर में लगी आग, 105 गांवो की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से मुख्य ट्रांसफार्मर में लगी आग, 105 गांवो की बत्ती गुल
विज्ञापन
बबीना उप केंद्र का निरीक्षण करते अभिषेक सचान व टेस्टिंग टीम
- फोटो : ORAI
उरई। विद्युत उपकेंद्र बवीना में रविवार देर रात 10 एमवी के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। इससे उपकेंद्र के आठ फीडरों से जुड़े 105 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर आने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। तब तक फीडरों में तीन तीन घंटे वैकल्पिक रूप से आपूर्ति दी जाएगी।
रविवार देर रात बबीना विद्युत उपकेंद्र में रखे मुख्य 10 एमवी के ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। जिससे क्षेत्र के कई फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। जिससे बगिया फीडर के गुलौली, सुरौला पाली, बरखेरा फ ीडर के तिरही, बरही ताहरपुर, मुहारी मदरालालपुर हांसा, कदौरा फ ीडर के 12 वार्ड, भेड़ी, खुर्द फीडर के बड़ागांव, डाले का पुरवा, बवीना फीडर के कठपुरवा, सुजानपुर, गररेही फीडर के कुआखेड़ा रसूलपुर, परासन, चंदरसी फ ीडर के बसरेही, नगवां सहित 105 गांवों की बत्ती गुल हो गई।
उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान ने बताया कि ट्रांसफार्मर में पहले से कुछ तकनीकी खराबी की शिकायत आ रही थी, इसे ठीक भी कराया गया था, लेकिन देर शाम ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बवीना उपकेंद्र से आठ फीडर निकले हैं। प्रत्येक फ ीडर में 12 से 15 गांव जुड़े हुए है। जिससे इन गांवों में तीन से चार दिन तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।