फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in farmer's home, loss of two lakhs

किसान के घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Wed, 21 Jun 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Wed, 21 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in farmer's home, loss of two lakhs
आग से जला छप्पर व भूसा। - फोटो : अमर उजाला

उरई। सिरसा कलार क्षेत्र में सुबह संदिग्ध हालात में घर में आग लग गई। आग से मकान के ठीक बगल में बना बाड़ा भी जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि मवेशियों की जान बच गई। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि आग की घटनाओं को लेकर दमकल की उदासीनता बरती जा रही है। सूचना के बाद भी दमकल देरी से पहुंची, तब तक सब कुछ नष्ट हो गया। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


भगोरा गांव निवासी प्रेमसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह परिजन अपने अपने घर में व्यस्त थे, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। वह कुछ समझ पाते, इसके पहले झोपड़ी से निकली आग ने मकान को भी चपेट में ले लिया। घर में लगी आग देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। दिन का वक्त होने की वजह से आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच लोगोें ने फायर स्टेशन पर सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। मिट्टी, पानी व धूल डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन मकान तक पहुंच चुकी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग से घर में रखा खाने पीने के सामान के अलावा कीमती कपडे़ व कुछेक नगदी भी जल गई। झोपड़ी में रखा भूसा भी जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत यह रही कि बाडे़ में बंधे मवेशियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वर्ना उनकी भी मौत हो जाती। पीड़ित का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद दमकल को फोन लिया, लेकिन कई बार घंटी जाने के बाद भी उठा। काफी देर बाद उठा भी तो जानकारी के बाद भी फायर कर्मी डेढ़ घंटे देरी से पहुंची, इस पर लोगों ने रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed