{"_id":"6a19e51afcb0acfbf2057514","slug":"fire-broke-out-in-the-storm-two-cattle-sheds-and-household-goods-were-reduced-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-144866-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आंधी में धधकी आग, दो पशुबाड़े और गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आंधी में धधकी आग, दो पशुबाड़े और गृहस्थी का सामान राख
विज्ञापन
जालौन। आंधी के दौरान धंतौली गांव में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी तबाह हो गई। आग की चपेट में आए पशुबाड़े में रखा भूसा, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव के बाहर स्थित घूरे में सुलग रही आग की चिंगारी तेज हवा के साथ उड़कर मुन्नालाल यादव के मकान तक पहुंच गई। आंधी के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर के साथ पशुबाड़े को भी चपेट में ले लिया। आग में घर गृहस्थी का सामान, कपड़े और पशुबाड़े में रखा भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
तेज हवा के कारण आग पड़ोसी बृजमोहन के पशुबाड़े तक भी पहुंच गई, जहां रखा करीब 30 हजार रुपये का भूसा जल गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण दमकल वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में हुई बारिश से भी आग पर काबू पाने में मदद मिली। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। (संवाद)