फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in the hut while cooking, household burnt to ashes

Jalaun News: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Wed, 17 May 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut while cooking, household burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कालपी। खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई। महेवा ब्लॉक के मैनूपुर के मजरा धरमपुर निवासी कालीदीन गांव के बाहर खेत पर झोपड़ी बना रखी थी। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी खाना बना रही थी। सब्जी के तेल से निकली लौ से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई। कालीदीन ने बताया कि उसका आग से एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।

महिला ने विषाक्त खाया, हालत बिगड़ी
कालपी। गृहक्लेश के चलते महिला ने घर में रखा विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कालपी के मोहल्ला हरीगंज निवासी राकेश की 32वर्षीय पत्नी मीरा का सोमवार को किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article