{"_id":"669991953e37d8447e0e27b4","slug":"fire-broke-out-in-six-shops-goods-worth-one-million-burnt-orai-news-c-224-1-ori1001-117408-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छह दुकानों में लगी आग, दस लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छह दुकानों में लगी आग, दस लाख का सामान जला
Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
जालौन। नगर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा के पास अज्ञात कारणों से छह दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दुकानों में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास औरैया रोड पर मिठाई व कंफेक्शनरी की दुकानें हैं। गुरुवार सुबह पांच बजे राजेश कुशवाहा की दुकान व बाहर रखे टट्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने तोपखाना निवासी मोहम्मद सईद उर्फ गुड्डू की कन्फेक्शनरी, कोंच चौराहा निवासी सलमान की काफी शॉप व कंफेक्शनरी, चिमनदुबे निवासी इकलाख उर्फ बबलू की कन्फेक्शनरी, शाहगंज निवासी अनीस दद्दा व उमर सिद्दीकी की घड़ी व चश्मे की दुकानें को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास के लोगों ने यूपी 112 पुलिस व दुकानदारों को सूचना दी तब तक आग पूरी तरह से दुकानों में फैल चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ती ही जा रही थी। इसके बाद जनपद मुख्यालय से भी दमकल की गाड़ी मंगवाई गई। दोनों गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि आग से फर्नीचर, सामान, फ्रिज, काफी मशाीन, मिठाई, चश्मा, बेल्ट, घड़ी, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, कूलर आदि सामान जलकर राख होने से करीब से उनका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि आग लगी है कि लगाई गई है इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम से आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।