{"_id":"66450ccee9198565a8097b54","slug":"fire-breaks-out-in-sugar-candy-factory-loss-worth-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1001-114758-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चीनी बताशे के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चीनी बताशे के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
उरई। चीनी बताशे के कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने आग लगी देख अपने घरों से सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबूृ पाया, लेकिन तब तक उसमें रखा लाखों रुपये का सामना जलकर राख हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी गुड्डू के मकान में शब्बीर कई महीनों से चीनी बताशे बनाने का कारखाना चलाता है। बुधवार को भी कारखाने में बताशे बनाने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक कारखाने में आग लग गई, कोई कुछ समझ पाता कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सामान को अपने चपेट में ले लिया।
आग की लपटों को देख आसपास के रहने वाले लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कारखाने में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। शब्बीर के मुताबिक उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।