फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire breaks out in labourer's hut, two innocent children burnt alive

Jalaun News: मजदूर की झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले

Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in labourer's hut, two innocent children burnt alive
रामपुरा (जालौन)। शॉर्ट सर्किट से मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। इससे दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेतों पर गए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहराई गांव निवासी दयाशंकर दोहरे मजदूरी करता है। गांव में ही वह घास-फूस की झोपड़ी डालकर पत्नी अनीता व बच्चों राज (06), कन्हैया (04) व सूरज (01) के साथ रहता है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे वह पत्नी अनीता के साथ खेतों में बाजरा काटने के लिए गया था, जबकि तीनों बच्चे घर पर ही थे। बड़ा बेटा राज घर के बाहर खेल रहा था, जबकि कन्हैया व सूरज घर के अंदर खेल रहे थे। तभी छप्पर के अंदर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मासूम कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठतीं देख दौड़े ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक घर के अंदर मौजूद कन्हैया व सूरज की जलकर मौत हो गई। जबकि गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह से जल गया। आग की घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीओ रामसिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिर भी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed