{"_id":"65186d0f40e0c96768070ec4","slug":"fir-against-six-named-and-seven-unidentified-in-fake-documents-orai-news-c-224-1-ori1001-4772-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फर्जी बैनामा में छह नामजद और सात अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फर्जी बैनामा में छह नामजद और सात अज्ञात पर एफआईआर
Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कालपी। फर्जी बैनामा के मामले में पुलिस ने छह नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उरई के मोहल्ला सुशील नगर निवासी कोमल सिंह और कोंच जमरोही खुर्द निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कालपी नगर के निवासी संदीप सिंह तथा उसके कुछ साथियों ने मिलकर फर्जी तरीके से छौंक मौजा स्थित गाटा संख्या 81 रकवा 2,880 हेक्टेयर भूमि उसको बेचकर उससे करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं।
मामले को गंभीरता से लेकर सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने जांच शुरू की तो फर्जीवाड़ा सामने आया था। एसपी डॉ. ईराज राजा ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद देर रात कोतवाली पुलिस ने नमन, संदीप सिंह, रामसिंह, महेंद्र सिंह समेत छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में अभी और लोग रडार पर हैं।