फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Filled with water under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात युवक का शव माइनर में मिला

Thu, 10 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Filled with water under suspicious circumstances
एट। नवरात्र में देवी दर्शन करने के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में सुबह माइनर में भरे पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई तो युवक एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी निवासी निकला। परिजनों ने बताया कि वह अधिक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी निवासी पवन पटेल (28) पुत्र मंगल सिंह पटेल सोमवार की शाम अपने घर से बैरागढ़ धाम पर दर्शन करने के लिए निकला था लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सोचा कि वह मंदिर पर रुक गया होगा। मंगलवार सुबह दर्शन के लिए जा रहे भक्तों ने माइनर में युवक का शव पड़ा हुआ देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन सोमवार की शाम को देवी दर्शन करने की कहकर घर से निकला था और वह अधिक शराब पीने का लती था। हो सकता है अधिक शराब पीने की वजह से नहर में गिरने से उसकी मौत हो गई हो। एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही बजह की जानकारी हो पाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed