फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fight between doctor and young man over ultrasound

Jalaun News: अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर चिकित्सक व युवक में मारपीट

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fight between doctor and young man over ultrasound
उरई। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजी विभाग में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर चिकित्सक और युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी का काम ठप कर दिया और एकजुट होकर कोतवाली पहुंच युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक भारतीय किसान संघ का पदाधिकारी है।
विज्ञापन

मामला गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कर रहे थे, तभी उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा निवासी ब्रजेंद्र पाल आए और शोरगुल करते हुए पहले अपना अल्ट्रासाउंड कराने को दबाव बनाने लगे। समझाने पर नहीं माने और अल्ट्रासाउंड कक्ष का वीडियो बनाने लगे। जब उन्होंने कहा कि यहां महिला मरीज लेटी हैं, वीडियो बनाना वर्जित नहीं है, तो युवक आक्रामक हो गया और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

वहीं ब्रजेंद्र का आरोप है कि वह पांच दिन से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान था। गुरुवार को जब वह पत्नी पिंकी के अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचा, चिकित्सक ने शिकायत का हवाला देते हुए अल्ट्रसाउंड करने से मना कर दिया। इस पर उसने सीएमएस से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी अनसुनी कर दी। इसके बाद वह अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचा तो चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जब वह शिकायत करने पहुंचा तो उल्टा उसे ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


घटना से आक्रोशित चिकित्सकों ने काम बंद किया, मरीज भटके
फोटो-12-घटना के बाद खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
चिकित्सक और युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद स्टाफ आक्रोशित हो गया। वह एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी खाली हो गई। अस्पताल आए मरीज डॉक्टर के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे।


चिकित्सकों की जुबानी
फोटो-13-निजाम।
एट के इस्लामपुर निवासी निजाम (50) ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले गिर गए थे। घुटने में दर्द हो रहा है। एक घंटे से चिकित्सक के इंतजार में बैठे है लेकिन चिकित्सक का पता नहीं है।


फोटो-14-अमर सिंह।
चिल्ली निवासी अमर सिंह अपने बेटे यश का इलाज कराने बाल रोग विशेषज्ञ के पास आए थे। वह चिकित्सक के कक्ष के बाहर अपने दो बच्चों के साथ चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। बोले, कोई बता नहीं रहा, कितनी देर बाद डॉक्टर साहब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed