Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Festivities outweigh inflation; markets thrive

Jalaun News: महंगाई पर भारी त्योहार, बाजार मालामाल

Wed, 11 Nov 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Festivities outweigh inflation; markets thrive
फोटो - 29 दीपावली पर आतिशबाजी चलाते परिवार के लोग। संवाद
उरई। त्योहारों की रौनक ने महंगाई को भी पीछे छोड़ दिया। धनतेरस से लेकर दीपावली तक जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। बड़े शोरूमों से लेकर फुटपाथ पर सजी छोटी दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। किसी ने नई कार और बाइक खरीदकर घर में खुशियां लाईं तो किसी ने सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदकर त्योहार की परंपरा निभाई। दीपावली पर पटाखों की गूंज के बीच बताशे, गट्टे, खील, खिलौने, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूल-मालाओं, गेंदे के फूल और सजावटी सामान की मांग भी बनी रही। महंगाई के बावजूद लोगों ने खरीदारी में कोई खास कंजूसी नहीं की। बाजार में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। कार-बाइक, सराफा, बर्तन और आतिशबाजी के साथ छोटे कारोबारियों को भी त्योहार ने अच्छी कमाई का मौका दिया।
विज्ञापन

आठ करोड़ के पटाखे फूंक गए लोग, महंगे स्काई शॉट और हजारों आवाज वाली लड़ियों का क्रेज
महंगाई के बावजूद दीपावली पर आतिशबाजी का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोला। जिले में इस बार करीब आठ करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी होने का अनुमान है। छोटी फुलझड़ी, चकरी और अनार से लेकर महंगे रॉकेट, मल्टी शॉट और आसमान को रंगीन करने वाले स्काई शॉट तक की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने रंग-बिरंगी फुलझड़ियां और जमीन चक्कर खरीदे तो युवाओं ने बड़े अनार और मल्टी शॉट पर पैसा खर्च किया। 12, 24 आवाज के अलावा 1000, 5000 और 10 हजार आवाज वाली लड़ियों की भी खूब मांग रही। प्लैटिनम चटाई, कलर स्मोक और फ्लावर पॉट भी लोगों की पसंद बने। कई आइटम की कीमत सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक रही, फिर भी खरीदारी में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

----------------
250 से अधिक कारों की बिक्री, 12 से 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान
चार पहिया वाहनों के बाजार में भी त्योहार की रौनक दिखाई दी। जिले में त्योहार पर 250 से अधिक कारों की बिक्री हुई है। ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल, रंग और फीचर चुनने के लिए परिवार के साथ शोरूम पहुंचे। कंपनियों की ओर से छूट, गिफ्ट हैंपर और फाइनेंस की सुविधाएं दी गईं। जेएमके टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर मनीष पटेल ने बताया कि जिले में चार पहिया वाहनों का कारोबार 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आठ सौ बाइक और स्कूटी बिकीं, दस करोड़ का कारोबार
दोपहिया वाहन बाजार पर भी त्योहार पर खूब धनवर्षा हुई। पहले से बुकिंग कराने वाले लोगों ने शुभ मुहूर्त में वाहनों की डिलीवरी ली। कई परिवार नए वाहन के साथ फोटो खिंचवाकर खुशी जाहिर करते नजर आए। अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 800 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जिससे लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
-----------------------
बर्तन बाजार में तीन से चार करोड़ की खरीदारी
त्योहार पर स्टील के बर्तनों के साथ पीतल, तांबे और कांसे के सामान की मांग भी बनी रही। कुकर, कडाही, डिनर सेट, थाली, गिलास और रसोई के अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक बर्तन बाजार में करीब तीन से चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
------------------------
सराफा बाजार में सोने-चांदी की चमक, 10 करोड़ से अधिक का कारोबार
लंबे समय से सन्नाटे में वल रहा सराफा बाजार भी त्योहार पर गुलजार रहा। दुकानों पर आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। सोने के महंगे दामों के चलते कई लोगों ने हल्के आभूषणों और छोटे सिक्कों को प्राथमिकता दी। वहीं चांदी के उपहार और सिक्के भी खूब खरीदे गए। जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता के अनुसार त्योहार पर सराफा बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
-----------------------
बताशे, गट्टे और खील-खिलौनों की दुकानों पर भी उमड़ी भीड़
दीपावली की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। बताशे, गट्टे, खील, खिलौने, चीनी के हाथी-घोड़े और पूजन पैकेट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। खासकर पूजा के लिए तैयार किए गए बताशों और गट्टों के पैकेट ग्राहकों की पसंद बने। बच्चों के लिए रंगीन चीनी के खिलौने और सजावटी सामान भी खरीदे गए।

-----------------------
फूल-माला कारोबार में आई बहार, गेंदे के फूलों की रही सबसे ज्यादा मांग
दीपावली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूल-मालाओं की खूब खरीदारी हुई। बाजार में गेंदे के पीले और नारंगी फूलों की सबसे ज्यादा मांग रही। लोगों ने दरवाजों पर लगाने के लिए फूलों की लड़ियां, बंदनवार और तैयार मालाएं खरीदीं। दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को भी त्योहार से अच्छी कमाई हुई।
----------------------
मिठाई, सजावटी लाइट और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी खूब बिक्री
दीपावली पर मिठाई और उपहारों की खरीदारी ने भी बाजार की रौनक बढ़ाई। लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों को देने के लिए मिठाई के डिब्बे, ड्राईफ्रूट पैक और गिफ्ट हैंपर खरीदे। काजू कतली, बेसन के लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला और अन्य मिठाइयों की मांग रही। वहीं घरों और दुकानों को सजाने के लिए झालर, रंगीन एलईडी लाइट, मोमबत्ती, दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और रंगोली के सामान की खूब बिक्री हुई।

फोटो - 29 दीपावली पर आतिशबाजी चलाते परिवार के लोग। संवाद

फोटो - 29 दीपावली पर आतिशबाजी चलाते परिवार के लोग। संवाद

फोटो - 29 दीपावली पर आतिशबाजी चलाते परिवार के लोग। संवाद

फोटो - 29 दीपावली पर आतिशबाजी चलाते परिवार के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed