Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Motorcyclist killed in collision with Eeco

Jalaun News: ईको की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with Eeco
कोंच। मध्य प्रदेश सीमा के पास पुलिस चेकपोस्ट से करीब 200 मीटर पहले ईको गाड़ी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नदीगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को ईको गाड़ी नदीगांव से रावतपुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से रावतपुरा की ओर से कोंच आ रहे बाइक सवार धृतराज सिंह (50) निवासी ग्राम कुदरा खुर्द, कोतवाली कोंच की ईको गाड़ी से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धृतराज के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी नदीगांव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नदीगांव पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना से घर में कोहराम चल गया। मृतक के एक पुत्र है।


एक साल पहले भाई की मौत के बाद परिवार समेत गांव आ गया था धृतराज सिंह इस परिवार में एक साल के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। धृतराज सिंह पहले अपने परिवार के साथ बाहर रहता था। करीब एक साल पहले बीमारी के चलते उसके बड़े भाई जगजीत सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद धृतराज अपने परिवार को लेकर गांव आ गया था और परिवार की गाड़ी चलाकर भरण-पोषण कर रहा था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल के भीतर दो भाइयों की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed