फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Female constable dies due to illness

बीमारी के चलते महिला कांस्टेबल की मौत

Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Female constable dies due to illness
एट (जालौन)। बीमारी के चलते एक माह से अवकाश पर चल रही महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। सुबह जब परिजन चाय के लिए जगाने पहुंचे तो तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में बीमारी से ग्रस्त चल रही दौलती वर्मा (59) पत्नी रमाशंकर अवकाश लेकर अपने घर पर ही बीमारी का इलाज करा रही थीं। शनिवार रात उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब परिजनों को मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भतीजे अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी चाची बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों से परेशान थीं। एक माह पूर्व उन्होंने बीमारी की वजह से अवकाश लिया था। उनकी तैनाती कानपुर के सरसैया घाट पुलिस लाइन में थी। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed