फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fellow constable raped a female constable

Jalaun News: साथी सिपाही ने महिला आरक्षी के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fellow constable raped a female constable
उरई। कोच सर्किल के नदीगांव थाने में तैनात सिपाही ने साथ में तैनात महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला आरक्षी ने करीब एक माह पहले जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। मामले की जांच के बाद अब आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना में तैनात एक महिला आरक्षी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि एक माह पहले नदीगांव थाने में तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की और पूरी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है। महिला आरक्षी पर दबाव बनाकर उससे दुष्कर्म करता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार महिला आरक्षी ने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन वह बदनामी के डर से अपनी बात नहीं बता सकी। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभागीय कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed