फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fed up with TB, a man committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: टीबी की बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fed up with TB, a man committed suicide by hanging himself.
कालपी। टीबी की बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मसगायां गांव निवासी अखिलेश कुमार वर्मा (55) किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कई वर्षो से वह टीबी की बीमारी से पीड़ित था। इससे वह परेशान था। बुधवार की सुबह वह शौच जाने के बाद कमरे में गया और हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी ऊषा व तीन पुत्रियां व दो पुत्रों साथ गांव में रहते हैं। उसकी बड़ी पुत्री लाली की 05 मार्च को शादी है। घर में तैयारी चल रही थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया कि व्यक्ति टीबी की बीमारी से पीड़ित था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed