{"_id":"606f44688ebc3ed833001165","slug":"fault-in-kadaura-and-ata-led-to-a-crop-of-ashes-orai-news-knp622349651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदौरा, आटा में फाल्ट से राख हो गई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदौरा, आटा में फाल्ट से राख हो गई फसल
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र के बबीना मे हाईटेंशन लाइन से जली गेंहू की फसल
- फोटो : ORAI
कदौरा। झूलती एचटी लाइन के तारों से फूटी चिंगारी ने गेहूं की दो बीघा फसल को राख कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह नलकूप के पानी से आग पर काबू किया। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी शिकायत पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की।
ग्राम बबीना में गल्ला मंडी के समीप गुरुवार को दोपहर में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से हरि नारायण के खेत में आग लग गई। अचानक लगी आग से अन्य खेतों पर कतराई करवा रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। देखते देखते आग ने खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पास में लगी प्राइवेट नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दो बीघा की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और तारों को भी ठीक कराया। पीड़ित किसान का कहना है कि कई बार झूलते तारों की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उसे नुकसान उठाना पड़ा है।
उधर, आटा संवाद के अनुसार, ग्राम चमारी निवासी मलखान सिंह पहलवान 32 बीघा खेत में गेहूं व लाही की फसल बोई थी। कुछ दिनों पहले उसने गेहूं की फसल काट ली थी और लाही को काटकर खेत मे उसका ढेर लगा दिया था। गुरुवार को खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार आपस मे चिपक गए। इससे उनमें फाल्ट हुआ उससे निकली चिंगारी खेत मे रखे लाही के ढेर में छू गई। इससे लाही धू-धूकर जलने लगी। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने घरों से बाल्टी पानी लाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। जब तक आग बुझती, तब तक गेहूं और लाही जलकर राख हो चुकी थी।