फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fault in cable box, people remained in darkness for one and half hours

Jalaun News: केबल बॉक्स में फाल्ट, डेढ़ घंटे अंधेरे में रहे लोग

Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fault in cable box, people remained in darkness for one and half hours
उरई। शहर के कोंच रोड स्थित बिजली घर से मंगलवार की रात सप्लाई अचानक ठप हो गई। इससे 10 हजार की आबादी अंधेरे में रही। गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान रहे। गर्मी शुरू होते ही शिकायतों का ग्राफ बढ़ गया है। बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बिजली घर में रात करीब एक बजे जालौन बाईपास पर केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया, जिससे आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया। करीब तीन बजे जाकर सप्लाई बहाल हो सकी, लेकिन तब तक करीब 10 हजार की आबादी अंधेरे और उमस में परेशान होती रही। लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बिजली की समस्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जर्जर तारों और फाल्ट की वजह से आए दिन बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग रातभर परेशान हो रहे हैं। पुरानी और कमजोर व्यवस्था के चलते बिजली विभाग अब फाल्ट और ओवरलोड का बहाना बनाने लगा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि फॉल्ट की वजह से कटौती की गई थी और अब कई व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। उनका दावा है कि इस बार बिजली व्यवस्था बेहतर रहेगी, लेकिन हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 तक पहुंचीं शिकायतें
गर्मी बढ़ते ही बिजली संबंधी शिकायतें बढ़ गईं हैं। बुधवार सुबह 11 बजे तक 14 शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। शाम होते-होते यह संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई। इन शिकायतों में जर्जर तारों, बार-बार बिजली कटने और लो-वोल्टेज की समस्याएं प्रमुख रहीं। 20 दिन पहले तक यह शिकायतें नगण्य थीं, लेकिन अब ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed