{"_id":"57c86b904f1c1ba4242cb557","slug":"fast-bike-fell-in-the-trench-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक खंदक में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक खंदक में गिरी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से बुधवार की रात घर आ रहे बाइक सवार की बाइक संतुलन बिगड़ जाने के कारण खंदक में गिर गई। इससे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
रामपुरा थाना के कस्बा ऊमरी निवासी शेर सिंह (32) पुत्र ऊदल सिंह बुधवार को किसी काम से माधौगढ़ बाइक से गया था। रात करीब नौ बजे वह अपने गांव वापस आ रहा था। रात जब उसकी बाइक माधौगढ़ थाना के रामसेवक स्कूल के पास पहुंची तभी गड्डे में बाइक उछलकर खंदक में जा गिरी।
विज्ञापन
युवक हेलमेट नहीं लगाए था लिहाजा सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीराें की सूचना पर माधौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें की लगी तो घर में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर आकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन