फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers will take out Tractor March Tiranga Yatra on Republic Day

Jalaun News: गणतंत्र दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा

Mon, 22 Jan 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out Tractor March Tiranga Yatra on Republic Day
उरई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत रविवार को गल्ला मंडी सभागार में हुई।
विज्ञापन

इसमें 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा अजनारी रोड स्थित गीता आश्रम से शुरू होगी और तहसील तक जाएगी। किसान तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि नहरें जनवरी माह में अनवरत चलाए जाने का आश्वासन दिया गया था। बिना सूचना के नहरों का संचालन बंद कर दिया गया। झूठ बोलकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। बीमा कंपनी द्वारा रबी और खरीफ की फसल के लिए प्रीमियम राशि काटी गई थी, किसानों ने अपने हुए नुकसान के मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन

किसानों के खाते में अब तक धनराशि नहीं डलवाई गई है। मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण किसानों के खेतों में खड़े झुके खंभे और तारों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लगातार अनसुनी की जा रही है। पंचायत की अध्यक्षता रामप्रकाश बाबूजी ने की। इस दौरान रामकुमार पटेल, चतुर सिंह, रामप्रकाश राजपूत, मंगल सिंह, हरीशंकर, भगत सिंह, रामबाबू, बबलू महाराज, कल्लू व जगदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed