फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers will make the district fragrant with sandalwood

Jalaun News: जिले को चंदन से महकाएंगे किसान

Wed, 02 Oct 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 02 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will make the district fragrant with sandalwood
उरई। जिले को चंदन की खुशबू से कैसे महकाया जाए और इसकी खेती की विधियां जानने के लिए जिले के छह किसान बंगलुरू में प्रशिक्षण लेने गए थे। लौटने के बाद मंगलवार को उन्होंने डीएम राजेश कुमार पांडेय से मुलाकात की और प्रशिक्षण के बारे में जानकारियां साझा की।
विज्ञापन

जिले में चंदन की खेती कर रहे छह किसान दो दिवसीय प्रशिक्षण लेने के लिए बंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ वुड साइंस एंड टेक्नोलॉजी पहुंचे थे, जहां उन्होंने खेती करने की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। 21 सितंबर को प्रगतिशील किसान लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी के नेतृत्व में किसान चंदन की पौध तैयार करने, रखरखाव और उपयोग सीखने के लिए बंगलुरू गए थे। लौटने के बाद मंगलवार को उन्होंने डीएम राजेश कुमार पांडेय से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियां डीएम से साझा कीं। डीएम ने कहा कि जिले में अलग तरह की खेती अगर कोई किसान करता है तो वह हर तरीके से मदद को तैयार हैं। प्रगतिशील किसान लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि उनका लक्ष्य लगभग एक लाख पौधे लगाने का है। एक पौधा 15 साल में तैयार होता है। प्रशिक्षण से लौटे किसान शिवशंकर चतुर्वेदी कुकरगांव, रोहिताश्व पुरोहित जरा, हिमांशु पटेल शालाबाद, नयनराज तिवारी भिटारा, हेमंत निस्वा आदि मौजूद रहे। ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed