फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers gave tahrir against 30 cattle rearers

30 पशुपालकों के खिलाफ किसानों ने दी तहरीर

Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers gave tahrir against 30 cattle rearers
पशुपालकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने जाते प्रधान व ग्रामीण - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। क्षेत्र में जानवर छुट्टा छोड़ने से परेशान किसानों ने थाना पहुंचकर 30 पशुपालकों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार राकेश कुमार राजपूत ने किसानों को जानवर छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा के प्रधान प्रतिनिधि कुंवर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान हरिश्चंद्र, मानवेंद्र, विश्व विजय सिंह, छोटे राजा केशवदास, सरफ राज खान, राजू खान, छोटे लाल कुशवाहा, घनश्याम पटेल, भरत सिंह परमार आदि किसानों ने तहरीर दी कि इस समय रबी की बुवाई का काम पूर्ण होने के बाद कहीं कहीं फ सल में फूल भी आने लगे है। फसल को अन्ना जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए अपने अपने खेतों पर तार लगवाने के साथ दिन रात खेत पर रखवाली कर रहे है,ं लेकिन गांव के कुछ पशुपालक अपने जानवरों को दूध निकालने के बाद गांव में अन्ना छोड़ देते हैं, जो आए दिन किसी न किसी किसान के खेत में घुस कर फसलों को नष्ट कर रहे है। जब भी पशुपालकों से अपने जानवरों को बांधने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़े पर उतारू हो जाते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed