{"_id":"68cdb1f0b568ccbdfd0ebd9a","slug":"farmer-returning-from-field-dies-after-being-hit-by-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1005-134806-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह खेत से घर लौट रहा था।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी किसान गंगाचरण (45) सुबह खेत पर गए थे। परिजनों ने बताया कि वह स्टेट हाईवे के रास्ते पैदल घर लौट रहे थे तो ढाबा के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटी सोनाली व वैभवी व बेटे रौनक व बाबू हैं।
किसान की मौत से पत्नी संपत देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।