{"_id":"660b0f103b5b5c11c50f7bb4","slug":"farmer-returning-from-farm-dies-due-to-collision-with-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1001-112915-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत
Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
जालौन। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा निवासी किसान वीरसिंह कुशवाहा (45) रविवार को अपने खेत पर बेझर कटाई करा रहे थे। रात करीब नौ बजे वह खेत से कटाई कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हीरापुर मोड़ के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक बेटा अयान व एक बेटी अनन्या है। युवक की मौत से पत्नी सीमा सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।